चेहरे के लिए स्मोकिंग है नुकसानदायक, जानें और किन समस्याओं को देती है दावत

चेहरे के लिए स्मोकिंग है नुकसानदायक, जानें और किन समस्याओं को देती है दावत

सेहतराग टीम

हम अपने जीवन में कई तरह के लत पाल लेते हैं जिसको अगर ना करें तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। उन्हीं में कई लोग होते हैं जो खाने पीने की लत लगाते हैं तो वहीं कई लोग वस्तुओं को लेकर आदी हो जाते हैं। वहीं आपको बता दें कि लत या आदी होना कभी-कभी हमे नुकसान पहुंचाने लगता है। इसलिए किसी भी चीज से जितना हो सके आदी होने बचना चाहिए। लेकिन क्या करें, आदत और लत ऐसी चीज ही है जो ना चाहते हुए भी लग जाती है। ऐसी ही एक लत है स्मोकिंग, जिसके बारे में अक्सर सुनने को मिलता है। दरअसल शुरुआत में कई लोग एक या दो सिगरेट पीते हैं और सोचते हैं कि इतने से कुछ नहीं होता है लेकिन देखते-देखते उन्हें उसकी लत लग जाती है और वो लगातार सिगरेट पीने के आदी हो जाते हैं। कई बार तो कई लोग इसे छुटकारा पाने में भी असफल रहते हैं।

पढ़ें-डायबिटीज से जुड़ी जटिलताओं को दोगुना कर देता है धूम्रपान

स्मोकिंग एक ऐसी लत या आदत है जो हमारे शरीर को खराब करने के साथ-साथ हमारे चेहरे पर भी काफी बुरा असर छोड़ती है। लगातार स्मोकिंग करने से हमें त्वचा संबंधी बीमारी होने लगती है। आपको बता दें कि जिन लोगों को सिगरेट पीने की आदत होती है वो इस परेशानी से गुजर रहे होते हैं और त्वचा या चेहरे पर होने वाली समस्याओं को दूर करने की कोशिश करते हैं। लेकिन शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उनकी इस समस्या की जड़ कुछ और नहीं सिर्फ उनकी सिगरेट पीने की आदत होती है। आइए जानते हैं कि ज्यादा सिगरेट पीने से त्वचा पर किस तरह के नुकसान होते हैं। 

दांत पीले पड़ना- 

आपने देखा होगा जिन लोगों को ज्यादा सिगरेट पीने की आदत होती है उनके दांत भी धीरे-धीरे पीले पड़ने लगते हैं, जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती भी कम होने लगती है। आपको बता दें कि सिगरेट में काफी मात्रा में निकोटीन पाया जाता हैं और निकोटीन के कारण हमारे दांत पीले होने लगते हैं। 

चेहरे की चमक कम होना- 

ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज का सेवन करना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। अगर यही बात सिगरेट के लिए की जाए तो शायद ये कई गुना ज्यादा हमारे लिए खतरनाक हो सकती है। आपको बता दें कि ज्यादा सिगरेट पीने से हमारे चेहरे की चमक कम होने लगती है। अगर आप भी काफी ज्यादा सिगरेट पीने के आदी है और आपके चेहरे की रंगत खोती जा रही है तो आप समझ जाइए कि इसकी वजह सिर्फ आपका सिगरेट की लत है। 

मुंहासे-

आजकल महिलाओं को भी सिगरेट पीने का शौक तेजी में बढ़ रहा है। जिसकी वजह से महिलाएं भी त्वचा संबंधित समस्या से पीड़ित हो रही हैं। यही वजह है कि ज्यादा सिगरेट पीने के कारण लोगों के चेहरे पर मुंहासे भी आने लगते हैं। 

झुर्रियां-

सिगरेट का हद से ज्यादा आदी होना हमारी त्वचा में झुर्रियों की समस्या भी पैदा कर सकता है। जिसकी वजह से हमारी उम्र ज्यादा लगने लगती है। 

बालों की समस्या- 

एक हद तक सिगरेट पीना सही हो सकता है लेकिन इसका लगातार रूप से आदी होना हमारे लिए खतरनाक है। ज्यादा सिगरेट पीने से हमारे बालों पर भी इसका असर होता है। इससे हमारे बालों के डीएनए पर काफी नुकसान होता है। जिसके कारण बाल कमजोर होने लगते हैं और रुखे हो जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें-

हुक्का पीने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा ज्यादा

 

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।